<     crossorigin="anonymous"> Monsoon;दिल्ली में लू की चपेट में 47, राजस्थान में 50 लोग; मानसून क्या है इस पर अपडेट - Haryana ki news <6" crossorigin="anonymous">

Monsoon;दिल्ली में लू की चपेट में 47, राजस्थान में 50 लोग; मानसून क्या है इस पर अपडेट

IMD Weather Updates: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में गर्मी से जनता बेहाल है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में पारा 50 तक पहुंच गया है। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में पारा 45 के पार पहुंच गया है। लोग बेसब्री से मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मॉनसून की स्थिति की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज 25 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। उम्मीद है कि मॉनसून 31 मई तक देश में प्रवेश कर जाएगा।

राजस्थान में 50 पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में के फलौदी 50 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री, बीकानेर में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, जोधपुर में 46.9 डिग्री, गंगानगर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों मे ंलू चलने से जनता बेहाल
पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, हरियाणा-चंडीगढ़ दिल्ली और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रही। गुजरात क्षेत्र में 15 मई से और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में 17 मई से लू की स्थिति बनी हुई है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो हरियाणा के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। हरियाणा के हिसार में पारा 44.8 डिग्री तो वहीं नरनौल में 45 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में पारा 47 के करीब पहुंच गया है। दिल्ली के नजफगढ़ में 46.8, आर्यनगर में44.8, पालम में 44.6 और सफदरजंग में 43.4 रहा।

यूपी में कैसा रहा मौसम
उत्तर प्रदेश में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। यूपी के भी कई जिलों में तापमान 45 के आस-पास बना रहा। सुल्तानपुर में 43.1, उरई में 45, झांसी में 44.5 और फुरसतगंज में तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया।

क्या है मॉनसून पर अपडेट
देश भर में लोग बेसब्री से मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। 25 मई यानी आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। ऐसी उम्मीद है कि मॉनसून 31 मई के आस-पास देश में प्रवेश कर जाएगा। मॉनसून के पहले की बारिश फिलहाल केरल के लोगों के लिए आफत बन गई है। मौसम विभाग ने केलर से सात जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

कितना तापमान?
दिल्ली के मुंगेशपुर, नजफगढ़ और नरेला इलाकों में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा और यहां पर लू की स्थिति बनी रही जबकि, नजफगढ़ और पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान में भी खास कमी देखने को नहीं मिली। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है जबकि, न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 64 से 26 फीसदी तक रहा।

ढाई से साढ़े पांच बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिन के ढाई बजे से साढ़े पांच बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी रही। मौसम विभाग के सफदरजंग केन्द्र में ढाई बजे अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, शाम को साढ़े पांच बजे अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इन तीन घंटों के बीच ही अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

Related Posts

Kia Seltos 2024: क्रेटा से मिलने आ गई है कीचड़ में किआ सेल्टोस 2024, कीमत से लेकर शानदार फीचर्स तक

Kia Seltos 2024: किआ कंपनी ने आधुनिक स्पेसिफिकेशन और एसयूवी सेगमेंट के साथ आने वाली अपनी बेहतरीन कार बाजार में लॉन्च की है, जो साल 2024 के नए अपडेटेड फीचर्स…

Haryana News:हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में 13 जून को नरमा, कपास, सरसों और ग्वार एक ही भाव पर बिके

Haryana News:हरियाणा की सबसे मशहूर अनाज मंडी सिरसा आपको दे रही है फसलों के ताजा दाम. गुरुवार को गेहूं, कपास और सरसों में तेजी रही। सरसों की कीमतों में 50…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Haryana News:हरियाणा में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश में सक्रिय रहेगा मानसून

Haryana News:हरियाणा में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश में सक्रिय रहेगा मानसून

Narma Bhav: नरमा कपास की कीमतों में आज वृद्धि या गिरावट सभी बाजार की कीमतें देखें

Narma Bhav: नरमा कपास की कीमतों में आज वृद्धि या गिरावट सभी बाजार की कीमतें देखें

Bajaj Pulsar Ns 125:KTM पर कहर बरपाने ​​वाली है बजाज पल्सर Ns 125 बाइक, कम कीमत में है सबसे खास!

Bajaj Pulsar Ns 125:KTM पर कहर बरपाने ​​वाली है बजाज पल्सर Ns 125 बाइक, कम कीमत में है सबसे खास!

Maruti Suzuki Ignis:5 लाख के बजट में आती है मारुति सुजुकी इग्निस कार, 20km माइलेज में है बेस्ट

Maruti Suzuki Ignis:5 लाख के बजट में आती है मारुति सुजुकी इग्निस कार, 20km माइलेज में है बेस्ट

bank holidays:जुलाई महीने में इतने दिन रहेंगी बैंक छुट्टियां, बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

bank holidays:जुलाई महीने में इतने दिन रहेंगी बैंक छुट्टियां, बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Bajaj CT 110X:70 किमी माइलेज में आती है बजाज CT 110X बाइक, आकर्षक लुक में है सबसे खास!

Bajaj CT 110X:70 किमी माइलेज में आती है बजाज CT 110X बाइक, आकर्षक लुक में है सबसे खास!